फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत-पाक वार्ता की शुरुआत जरूरीः हिलेरी

भारत-पाक वार्ता की शुरुआत जरूरीः हिलेरी

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद से रुकी हुई भारत-पाक वार्ता के एक बार फिर शुरू होने को ओबामा प्रशासन प्रोत्साहित करेगा। हिलेरी ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में...

भारत-पाक वार्ता की शुरुआत जरूरीः हिलेरी
एजेंसीFri, 20 Nov 2009 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद से रुकी हुई भारत-पाक वार्ता के एक बार फिर शुरू होने को ओबामा प्रशासन प्रोत्साहित करेगा।

हिलेरी ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा हम भारत और पाक के दोबारा वार्ता में शामिल होने को प्रोत्साहित करेंगे। हमें लगता है कि दोनों के बीच वार्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन इसपर क्या समाधान निकालना है, यह उन पर ही निर्भर करता है।

हिलेरी ने कहा हम दोनों देशों के बीच वार्ता के एक बार फिर शुरू होने को प्रोत्साहित करते हैं, जो मुंबई हमलों के बाद रुक गई है। दोनों देशों ने कई मुद्दों पर प्रगति की है, जिनके बारे में मुझे बताया गया है, खास तौर पर कश्मीर के मुद्दे पर।

हिलेरी ने कहा कि लेकिन यह स्पष्ट है कि इस पर कोई भी समाधान दोनों देशों की ओर से ही आ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें