फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई हमले के दोषियों को सजा दे पाकः अमेरिका

मुंबई हमले के दोषियों को सजा दे पाकः अमेरिका

अमेरिका का कहना है कि मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे पाकिस्तान को पूरा करना है। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को सीमापार घुसपैठ रोकने के...

मुंबई हमले के दोषियों को सजा दे पाकः अमेरिका
एजेंसीThu, 19 Nov 2009 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका का कहना है कि मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे पाकिस्तान को पूरा करना है।

अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को सीमापार घुसपैठ रोकने के अलावा हाफिज सईद का मामला भी देखना है, जो भारत की नजर में मुंबई हमलों का सरगना है।

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेशमंत्री राबर्ट ब्लेक ने उल्लेख किया कि कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं और उनके खिलाफ अदालत में मामले शुरू हो चुके हैं, लेकिन अब यह महत्वपूर्ण है कि काम खत्म किया जाए और न्यायिक कार्यवाही को पूरा किया जाए।

ब्लेक ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिकी संबंधों की मजबूती से पाकिस्तान को भयभीत महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि हाफिज सईद पाकिस्तान के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण मामला है क्योंकि सईद पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं। सईद पर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के प्रतिबंध हैं।

ब्लेक ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की सीमा से दूर अपने सैनिकों की तैनाती की है, लेकिन इसके बावजूद इस मामले पर विकास की गुंजाइश है। पाकिस्तान को सीमापार घुसपैठ भी रोकना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें