फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वास्थ्य मंत्री ने किया एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने हाल ही में प्रदेश में शुरू की गई रेफरेल एंबुलेंस सेवा का कुरुक्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल जाकर इस सेवा...

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण
एजेंसीMon, 16 Nov 2009 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने हाल ही में प्रदेश में शुरू की गई रेफरेल एंबुलेंस सेवा का कुरुक्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल जाकर इस सेवा का जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में जाकर वहां मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सेवाओं व अन्य सुविधाओं के बोर में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को मरीजों को दिए जा रहे उपचार में सुधार के लिए मौके पर ही निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवत गीता सदन में पांच दिवसीय 25वंे उत्तर क्षेत्रीय अन्तर्विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा मौजूदा सरकार राज्य को शिक्षा का हब बनाने के लिए कृत संकल्प है। प्रदेश में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की तर्ज पर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का देश के विश्वविद्यालयों में अपना एक अलग स्थान है और इस वश्वविद्यालय में विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करके अनेकता में एकता का सन्देश देकर राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेंगे। सभी प्रदेशों के कलाकार एक जगह न केवल एक-दूसरे प्रदेश की संस्कृति को नजदीक से देखेंगे, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जरनल देवेन्द्र दयाल सिंह सन्धु ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र की असली ताकत है और युवा वर्ग ही हमारे कल के राष्ट्र निर्माता हैं। युवकों को शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद व सुभाष चन्द्र बोस जैसे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें