फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार की सड़कों के लिए नई तकनीक पर जोर

बिहार की सड़कों के लिए नई तकनीक पर जोर

विश्वस्तरीय तकनीक से बिहार की सड़कें न केवल बेहतर गुणवत्ता की होगीं, बल्कि उनका जीवन भी अपेक्षाकृत लंबा होगा। सड़कें जल्द टूटेगी नहीं। इससे संसाधन और धनराशि की भारी बचत होगी। रोड कांग्रेस के 70 वें...

बिहार की सड़कों के लिए नई तकनीक पर जोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 Nov 2009 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्वस्तरीय तकनीक से बिहार की सड़कें न केवल बेहतर गुणवत्ता की होगीं, बल्कि उनका जीवन भी अपेक्षाकृत लंबा होगा। सड़कें जल्द टूटेगी नहीं। इससे संसाधन और धनराशि की भारी बचत होगी।

रोड कांग्रेस के 70 वें अधिवेशन के चौथे दिन विशेषज्ञ वक्ताओं ने सड़क निर्माण की नई तकनीक की जानकारी दी। यही नहीं उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता बढ़ाने के गुर भी बताए। सबसे बड़ी बात यह रही कि विशेषज्ञों ने अपारम्परिक सामग्रियों के उपयोग का बेहतर विकल्प भी पेश किया। इनमें ऐसी सामग्रियों को शामिल किया गया जिन्हें सामान्यत: बेकार समझा जाता है और उनका उपयोग नहीं होता है। उन्हें रद्दी समझकर फेंक दिया जाता है। ये बेकार सामग्रियों को खपाने की भी समस्या है। लिहाजा निर्माण में इनका उपयोग बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। विशेषज्ञों ने तकनीकी सेशन में विश्व की कई बेहतर तकनीक भी पेश की। कई देशों से आए विशेषज्ञों ने बिहार के संदर्भ में कई तकनीकों को उपयोगी बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें