फोटो गैलरी

Hindi Newsतेंदुए की खालों के साथ 2 गिरफ्तार

तेंदुए की खालों के साथ 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में वन्य जीवों की तस्करी के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को तेंदुए की खालों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक बद्री...

तेंदुए की खालों के साथ 2 गिरफ्तार
एजेंसीMon, 16 Nov 2009 12:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में वन्य जीवों की तस्करी के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को तेंदुए की खालों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मौला इलाके में रविवार शाम विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करके कमल सिंह और महेंद्र सिंह नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से तेंदुए की दो खालें बरामद की गईं। सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति स्थानीय हैं। इन लोगों ने बताया कि बरामद खालें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लाई गई थीं। पिछले दस वर्षों से ये उत्तराखंड से वन्यजीवों की खालें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बेंचते थे। सिंह ने कहा कि दोनों से अन्य गिरोह से इनके संपर्कों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें