फोटो गैलरी

Hindi Newsराजधानी में डेंगू के 29 नए मरीजों की पुष्टि

राजधानी में डेंगू के 29 नए मरीजों की पुष्टि

राजधानी में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं रहा है। रविवार को राजधानी में डेंगू के 29 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 812 हो गई। डेंगू से तीन मरीजों की मौत...

राजधानी में डेंगू के 29 नए मरीजों की पुष्टि
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 Nov 2009 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं रहा है। रविवार को राजधानी में डेंगू के 29 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 812 हो गई। डेंगू से तीन मरीजों की मौत पहले ही हो चुकी है।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम ने मच्छरों के प्रजनन की परिस्थितियां पैदा करने के लिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला भी तेज कर दिया है।
 इस कार्रवाई के तहत अब तक 7300 लोगों के खिफाल चालान किया जा चुका है जबकि लोगों को 47 हजार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

दिल्ली नगर निगम सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्ष इस समय तक डेंगू के 1100 मरीजों की पुष्टि की गई थी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में स्काउट्स के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे डेंगू के बचने के उपायों के बारे में लोगों को बता सकें। निगम के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें।

घरों में भी कूलर आदि की सफाई कर दें तथा पानी एकत्र होने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल डाल दे। वैसे निगम के अधिकारी मौसम की ओर देख रहे हैं कि तापमान गिरे और डेंगू से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें