फोटो गैलरी

Hindi Newsचाचा नेहरु के जन्मदिन पर बच्चों के लिए कई कार्यक्रम

चाचा नेहरु के जन्मदिन पर बच्चों के लिए कई कार्यक्रम

एक बच्चों ने एक घर की पेंटिंग बनाई। यह घर ऊंचाई पर बनाया गया था। श्रमिकों के बच्चों के इलाके में आयोजित बाल दिवस समारोह में बच्चों से यह भी पूछा जा रहा था कि उन्होंने ऐसी ही पेंटिंग क्यों बनाई। उस...

चाचा नेहरु के जन्मदिन पर बच्चों के लिए कई कार्यक्रम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Nov 2009 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बच्चों ने एक घर की पेंटिंग बनाई। यह घर ऊंचाई पर बनाया गया था। श्रमिकों के बच्चों के इलाके में आयोजित बाल दिवस समारोह में बच्चों से यह भी पूछा जा रहा था कि उन्होंने ऐसी ही पेंटिंग क्यों बनाई। उस मजदूर जिसके सहारे शहर की बड़ी इमारतें बुलंद हैं , के नौनिहाल का जवाब था, जब बारिश आती है तो उसका घर पानी में डूब जाता है। वह पेंटिंग में ऊंचाई पर घर इसलिए बनाया है क्योंकि वह पानी के बीच नहीं रहना चाहता। दूसरे बच्चों ने प्रकृति और जानवरों पर कूचियां चलाई।

पिंकी तन्नू राजा ने हरियाणवी डांस से लोगों का मन मोह लिया। मौका था एड फाउंडेशन द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए बाल दिवस पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता का । झाड़सा स्थित कंस्ट्रक्शन वर्करों के बच्चों के लिए चल रहे केन्द्र में बाल दिवस का आयोजन करने वाले एड फाउंडेशन से जुड़े स्वयंसेवी शहर की बड़ी कंपनियों के कर्मी हैं, जो अपनी खाली समय में निर्माण से जुड़े मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करते हैं।

शहर में कंई संगठनों ने बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। मॉल्स में बच्चों के लिए एक काटरून चैनल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिग शू बाजार की ओर से भी बच्चों के लिए पेंटिंग और क्वीज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। पालम विहार के अंसल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में ड्राइंग में वंदिता, रिद्धिमा और अनन्या ने प्राप्त किया। क्वीज में अनन्या त्यागी, तितिक्षा और सौरव सागर ने पुरस्कार प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें