फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील मोदी के खिलाफ जांच का आदेश

सुशील मोदी के खिलाफ जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ कथित आठ करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। मोदी के अलावा अन्य बारह लोगों पर भी घोटाले का आरोप...

सुशील मोदी के खिलाफ जांच का आदेश
एजेंसीSat, 14 Nov 2009 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ कथित आठ करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। मोदी के अलावा अन्य बारह लोगों पर भी घोटाले का आरोप है।

सतर्कता की विशेष अदालत के न्यायाधीश अजित कांत सहाय ने पटना के पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) को मोदी के पशुपालन मंत्री पद पर रहते हुए पशुओं के लिए दवा की खरीद में कथित घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने उन्हें 21 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश अधिवक्ता एस.के.ओझा की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। ओझा ने मोदी और अन्य बारह लोगों के खिलाफ घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें