Hindi Newsलालू प्रसाद यादव 15 से झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे
लालू प्रसाद यादव 15 से झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कल से झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यादव रविवार को पटना से हेलीकाप्टर से झारखंड...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Nov 2009 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कल से झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यादव रविवार को पटना से हेलीकाप्टर से झारखंड आएगें तथा पौरैयाहाट देवघर मधुपुर सारठ और जामताड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि यादव पोंरैयाहाट के ब्लॉक मैदान देवघर के घघरा मैदान मधुपुर के अनुमंडल मैदान सारठ के हाई स्कूल मैदान और जामताड़ा के डाक बंगला मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।