फोटो गैलरी

Hindi Newsसशक्तिकरण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण औजार: चिदंबरम

सशक्तिकरण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण औजार: चिदंबरम

केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करते हुए कहा कि यह सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण औजार है। चिदंबरम ने दिल्ली नगर निगम द्वारा बाल दिवस के मौके पर आयोजित...

सशक्तिकरण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण औजार: चिदंबरम
एजेंसीSat, 14 Nov 2009 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करते हुए कहा कि यह सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण औजार है।

चिदंबरम ने दिल्ली नगर निगम द्वारा बाल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, सशक्तिकरण के लिए शिक्षा एक बहुत अहम औजार है। हमें अपने बच्चों को अवश्य ही शिक्षित करना चाहिए। जब हम यह कहते हैं सभी हमारे बच्चे हैं, तो इसका मतलब प्रत्येक बच्चे से होता है चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि लड़कियां, लड़कों की तरह ही महत्वपूर्ण होती है। एक लड़के की तुलना में एक लड़की का शिक्षित होना ज्यादा मायने रखता है इसलिए स्कूलों को उनके प्रति समान ध्यान देना चाहिए।

गृहमंत्री ने कहा कि एमसीडी देश में एक मात्र ऐसा निकाय है, जो बच्चों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा मुहैया कराता है। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, जिसमें लगभग 4,000 बच्चों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें