फोटो गैलरी

Hindi Newsएडीज उड़ा न दे रातों की नींद व दिन का चैन

एडीज उड़ा न दे रातों की नींद व दिन का चैन

डेंगू पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब एडीज मच्छर मलेरिया विभाग की रातों की नींद व साइबर सिटी के लोगों का दिन का चैन छीन लेगा। शुक्रवार को डेंगू के 20 नए मरीजों की पहचान की गई। डेंगू...

एडीज उड़ा न दे रातों की नींद व दिन का चैन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Nov 2009 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब एडीज मच्छर मलेरिया विभाग की रातों की नींद व साइबर सिटी के लोगों का दिन का चैन छीन लेगा। शुक्रवार को डेंगू के 20 नए मरीजों की पहचान की गई। डेंगू के एक दिन में इतने अधिक मामले सामने आने से जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 87 तक पहुंच गई है। जबकि इस सीजन के दौरान एडीज अब तक एक महिला को मौत की नींद सुला चुका है। उधर, डॉक्टरों की मानें तो यह मौसम एडीज के पनपने के लिए एकदम अनुकूल है।


साइबर सिटी में डेंगू एकसाथ कई-कई लोगों को अपना निशाना बना रहा है। सामान्य अस्पताल में शहर के आर्टिमस, पारस, पुष्पाजंलि, ममता, सेठी सहित विभिन्न अस्पतालों से अधिक संख्या में सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को जब अस्पताल लैब में 30 डेंगू संदिग्ध मरीजों सैंपल जांच के लिए लगाए गए। उनमें से 20 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। उधर, गुरुवार के बाद हुई बारिश के बाद शहर में कई जगह हल्का जलभराव हो गया है। इससे डेंगू के लिए जिम्मेवार एडीज मच्छर के प्रजनन का खतरा और अधिक बढ़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें