फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब और हरियाणा में बादलों का डेरा

पंजाब और हरियाणा में बादलों का डेरा

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को बादल छाए रहने और  तापमान में भारी गिरावट से मौसम में आई तब्दीली के कारण लोगों को गर्म कपड़े बाहर निकालने पड़े। चंडीगढ़ मौसम विभाग के कार्यालय निदेशक चतर सिंह मलिक...

पंजाब और हरियाणा में बादलों का डेरा
एजेंसीFri, 13 Nov 2009 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को बादल छाए रहने और  तापमान में भारी गिरावट से मौसम में आई तब्दीली के कारण लोगों को गर्म कपड़े बाहर निकालने पड़े।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के कार्यालय निदेशक चतर सिंह मलिक ने कहा, ''पूरे क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है।''

शुक्रवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला में यह 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अंबाला और हिसार में भी पारा गिरा रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मापा गया जबकि हिसार में यह 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें