फोटो गैलरी

Hindi News19 का दुल्हा 57 की दुल्हन

19 का दुल्हा 57 की दुल्हन

कहते हैं प्रेम उम्र के बंधन को नहीं मानता। कुछ ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवक अभिमन्यु की है, जिसने 57 वर्षीया महिला के साथ ब्याह रचाया है। इस अनोखी शादी का गवाह बना मुरादाबाद का प्रीतम...

19 का दुल्हा 57 की दुल्हन
एजेंसीThu, 12 Nov 2009 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

कहते हैं प्रेम उम्र के बंधन को नहीं मानता। कुछ ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवक अभिमन्यु की है, जिसने 57 वर्षीया महिला के साथ ब्याह रचाया है।

इस अनोखी शादी का गवाह बना मुरादाबाद का प्रीतम नगर कस्बा, जहां अभिमन्यु ने 57 वर्षीय विधवा सुनीता से बुधवार रात ब्याह रचाया है। अभिमन्यु ऑटो चलाता है और सुनीता घरों में काम करती हैं। दो वर्ष पहले बरेली के धुनका गांव की सुनीता के पति इंदर सिंह का देहांत हो गया था।

पति की मौत के बाद से वह मुरादाबाद के पुतलीघर क्षेत्र में अभिमन्यु के घर पर किराए पर रहने लगी थी। पता नहीं कब, कैसे इस दौरान अभिमन्यु और इस सुनीता नाम की बूढ़ी दुल्हन के बीच प्रेम हो गया। यूं तो सुनीता की 16 और 25 साल की दो बेटियां भी हैं, जिनमें से बड़ी बेटी का शादी हो चुकी है और उसके एक बेटा भी है।

हालांकि सुनीता की शादी के लिए उसके परिवार से सभी लोग तो राजी थे, लेकिन दूल्हे के परिवार से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ। कुछ भी हो मानना पड़ेगा, कि इस प्रेमी जोड़े ने बरबस यह गीत याद दिला दिया-'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बन्धन।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें