फोटो गैलरी

Hindi Newsबॉर्डर लांघ 'माया' नगरी पहुंची दिल्ली मेट्रो

बॉर्डर लांघ 'माया' नगरी पहुंची दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने अपने इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सीमा लांघकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवेश कर लिया। इस उपलब्धि के कारण अब प्रतिदिन लगभग 53 हजार लोग...

बॉर्डर लांघ 'माया' नगरी पहुंची दिल्ली मेट्रो
एजेंसीThu, 12 Nov 2009 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो ने अपने इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सीमा लांघकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवेश कर लिया। इस उपलब्धि के कारण अब प्रतिदिन लगभग 53 हजार लोग वातानुकूलित सफर कर पाएंगे।

दिल्ली मेट्रो के नोएडा पहुंचने से बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के तरीके में बदलाव आने की उम्मीद है। नवनिर्मित अक्षरधाम स्टेशन पर शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेडडी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली मेट्रो रेल कापरेरेशन के प्रबंध निदेशक ई.श्रीधरन की उपस्थिति में 13.1 किमी लंबी यमुना बैंक नोएडा लाइन का उद्घाटन किया।

रेडडी और दीक्षित ने नोएडा सिटी सेंटर (सेक्टर 32) के लिए पूर्णतः सुसज्जित प्रथम ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। दो घंटे बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर ट्रेन की अगुवाही की और वहां से पहली ट्रेन को झंडी दिखाई। उन्होंने नोएडा सेक्टर 16 और फिर वापस सिटी सेंटर स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।

उद्घाटन के अवसर पर श्रीधरन और डीएमआरसी के अन्य अधिकारियों ने नोएडा स्टेशन पर विशेष पूजा और हवन में हिस्सा लिया। मेट्रो की यह नई लाइन शुक्रवार को सुबह छह बजे से जनता के लिए खोल दी जाएगी तथा इससे पूर्वी दिल्ली, यमुना पार के क्षेत्रों तथा नोएडा के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। डीएमआरसी का अनुमान है कि नोएडा परिपथ खुलने के बाद इस नई लाइन पर करीब 53 हजार लोग यात्रा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें