फोटो गैलरी

Hindi Newsअंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मनेगा पंजाब दिवस

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मनेगा पंजाब दिवस

दिल्ली के प्रगति मैदान में बाल दिवस से शुरू होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 25 नवंबर को पंजाब दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री मनोरंजन कालिया ने कल यहां दी।...

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मनेगा पंजाब दिवस
एजेंसीWed, 11 Nov 2009 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के प्रगति मैदान में बाल दिवस से शुरू होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 25 नवंबर को पंजाब दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री मनोरंजन कालिया ने कल यहां दी। उन्होंने बताया कि पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम की ओर से भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पंजाब पैवेलियन स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य 'सेवाओं का निर्यात' होगा। पंजाब की झांकी पंजाब की समृद्ध विरासत और नए रूझनों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगी।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई नुमाइशें आकर्षण का केंद्र होंगी। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी और पंजाब राज्य बिजली बोर्ड इस मेले के उद्धेश्य को उजागर करने के मुख्य विभाग होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें