फोटो गैलरी

Hindi Newsकालिंदी में यमुना पर एक और ब्रिज

कालिंदी में यमुना पर एक और ब्रिज

कालिंदी कुंज के तंग यमुना ब्रिज में आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने को नोएडा अथॉरिटी ने इसके बगल में एक और पुल बनाने का फैसला किया है। पांच सौ करोड़ रुपए की लागत वाला यह पुल दिसंबर 2011 तक पूरा हो...

कालिंदी में यमुना पर एक और ब्रिज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Nov 2009 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कालिंदी कुंज के तंग यमुना ब्रिज में आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने को नोएडा अथॉरिटी ने इसके बगल में एक और पुल बनाने का फैसला किया है। पांच सौ करोड़ रुपए की लागत वाला यह पुल दिसंबर 2011 तक पूरा हो जाएगा।

कालिंदी कुंज यमुना ब्रिज, जिसे ओखला बराज भी कहा जाता है, उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है, जो नोएडा या पूर्वी दिल्ली में रहते हैं और दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद या गुड़गांव में नौकरी करते हैं। इसके अलावा एकमात्र डीएनडी फ्लाइओवर ब्रिज ही नोएडा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ता है, लेकिन टोल रोड होने के कारण ज्यादातर लोग कालिंदी ब्रिज से गुजरना पसंद करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें