फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के सफर के लिए बेटन ने छोड़ा इंग्लैंड

दिल्ली के सफर के लिए बेटन ने छोड़ा इंग्लैंड

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपने सफर पर निकली क्वींस बेटन रिले ने शनिवार को इंग्लैंड में अपना सफर पूरा करते हुए क्वीकरवेंहम की यात्रा शुरु की। बेटन को 2012 में लंदन में आयोजित होने वाले ओलंपिक के...

दिल्ली के सफर के लिए बेटन ने छोड़ा इंग्लैंड
एजेंसीSun, 08 Nov 2009 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपने सफर पर निकली क्वींस बेटन रिले ने शनिवार को इंग्लैंड में अपना सफर पूरा करते हुए क्वीकरवेंहम की यात्रा शुरु की। बेटन को 2012 में लंदन में आयोजित होने वाले ओलंपिक के प्रमुख खेल क्षेत्रों से गुजारा गया। हजारों की संख्या में आम लोगों और विजेता खिलाड़ियों ने इस बेटन को थामते हुए आगे बढ़ाया।

बेटन के इंग्लैंड के सफर पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने वहां के खिलाड़ियों, नेताओं और आम लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार की हैं। लंदन के मेहम में बेटन रिले के दौरान ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण विजेता टेसा सैंडर्सन ने हजारों लोगों की मौजूदगी में ओलंपिक साइट ग्रीनवे पर इस बेटन को थामकर आगे बढ़ाया।

ग्रीनवे पर ही 2012 के लंदन ओलंपिक का शुभारंभ होगा। ग्रीनवे पर 98 वर्षीय मैराथन रिकॉर्डधारी फैत्र ने पहुंचकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों में भी बेटन को अपने हाथों में थामने के लिए काफी उत्साह देखा गया। मेहम के मेयर सर राबिन वेल्स ने बेटन को थामते हुए सभी लोगों से अगले वर्ष अक्टूबर में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाने का आह्वान किया।

मधुर संगीत और खूबसूरत आतिशबाजी के बीच राष्ट्रमंडल और ओलंपिक की पदक विजेता क्रिस्टाइन ने भी बेटन को आगे बढ़ाया। रिले के दौरान राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड की अध्यक्ष डेम केली होम्स ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली के लिए एक महान अवसर है। इंग्लैंड में आयोजित यह रैली दिल्ली तक लोगों के उत्साह को बढ़ाने में भरपूर प्रयास करेगी। दिल्ली के सफर के लिए बेटन का इंग्लैंड में शनिवार आखिरी दिन था। इसके बाद बेटन रिले क्वीकरवेंहम की यात्रा पर निकलेगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें