फोटो गैलरी

Hindi Newsचव्हाण ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

चव्हाण ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्यपाल एससी जमीर से शुक्रवार को मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। चव्हाण के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक दल के नेता छगन भुजबल ने भी...

चव्हाण ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
एजेंसीSat, 07 Nov 2009 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्यपाल एससी जमीर से शुक्रवार को मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

चव्हाण के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक दल के नेता छगन भुजबल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। भुजबल ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा। भुजबल राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन को 288 सदस्यीय सदन में कुल 144 सीटें हासिल हैं जो साधारण बहुमत से महज एक सीट कम है।

सू़त्रों का कहना है कि चव्हाण ने 170 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इनमें कुछ निर्दलीय और अन्य विधायकों का समर्थन भी शामिल है। नई सरकार शनिवार शाम को शपथ ग्रहण कर सकती है।

चव्हाण ने हालांकि इन सवालों को नजरअंदाज कर दिया कि कांग्रेस और राकांपा के हिस्से में कौन-कौन से मंत्रालय आएंगे लेकिन यह जरूर साफ किया कि उनकी पार्टी ने न तो ग्रामीण विकास मंत्रालय की और न ही आदिवासी कल्याण मंत्रालय की मांग की है जैसा मीडिया में प्रकाशित हुआ है।

इस मुद्दे पर विभिन्न सवालों के जवाब में उन्होंने कहा मंत्रिमंडल गठन के मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल तथा एके एंटनी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष से विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव विचाराधीन है और संभवत: शाम तक हमें अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस को जन स्वास्थ्य मंत्रालय मिल सकता है। विधानसभा अध्यक्ष पद के बारे में उन्होंने कहा बातचीत अभी जारी है। पिछली विधानसभा में यह पद राकांपा के पास था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें