फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा का होगा मॉडर्न इलेक्शन मैनेजमेंट

भाजपा का होगा मॉडर्न इलेक्शन मैनेजमेंट

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में मॉर्डन इलेक्शन मैनेजमेंट का सहारा भी लेने जा रही है। पूरे राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से कॉल सेंटर रूपी इस...

भाजपा का होगा मॉडर्न इलेक्शन मैनेजमेंट
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 06 Nov 2009 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में मॉर्डन इलेक्शन मैनेजमेंट का सहारा भी लेने जा रही है। पूरे राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से कॉल सेंटर रूपी इस मैनेजमेंट की जिम्मेवारी सांसद यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा ने संभाली है। उनके साथ काम रहे हैं आइआइटी और आइआइएम के चार बड़े इंजीनियर। सिन्हा खुद भी आइआइटी करने के बाद हॉबर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।


जयंत ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में इस तकनीक को जमीन पर उतारने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से विमर्श के बाद शीघ्र इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। यहां से राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में फैले पार्टी कार्यकर्ताओं पर नजर रखने के अलावा समय-समय पर उन्हें निर्देशित किया जाएगा। राज्य की जनता भी यहां अपनी समस्या और शिकायतें बता सके ंगी। पार्टी उसका निदान करने की कोशिश करेगी। चुनाव के दौरान यह अपने तरह का पहला मॉडर्न मैनेजमेंट होगा।
इधर पार्टी के इलेक्शन वार रूम में भी रणनीतिकार और जानकारों को बैठा दिया गया है। मीडिया की जिम्मेवारी जहां प्रदेश प्रवक्ता संजय सेठ, प्रदीप सिन्हा, संजय मयूख और ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी को सौंपी गयी है वहीं हेलीकॉप्टर से माध्यम से होनेवाले स्काई वार की जिम्मेवारी छवि विरमानी और रविनाथ किशोर पर है। सड़क परिवहन फिर इस बार अरविंद सिंह के जिम्मे है,जबकि वैचारिक वार में अयोध्यानाथ मिश्र और विद्यानाथ झा विदित को लगाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें