फोटो गैलरी

Hindi Newsधान की आवक 32.76 लाख टन से अधिक

धान की आवक 32.76 लाख टन से अधिक

हरियाणा की विभिन्न मंडियों में बुधवार तक 32.76 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि कुल आवक में से 23.97 लाख टन से अधिक धान...

धान की आवक 32.76 लाख टन से अधिक
एजेंसीThu, 05 Nov 2009 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा की विभिन्न मंडियों में बुधवार तक 32.76 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि कुल आवक में से 23.97 लाख टन से अधिक धान विभिन्न छह सरकारी खरीद एजेन्सियों ने तथा लगभग 8.79 लाख टन धान मिल मालिकों ने खरीदा।

प्रवक्ता के अनुसार राज्य अब तक केंद्रीय पूल में 25656 टन चावल का योगदान कर चुका है। सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई खरीद की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड ने 9.58 लाख टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 8.78 लाख टन, हरियाणा कृषि उद्योग निगम ने 2.45 लाख टन, कॉन्फैड ने 1.97 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 84019 टन और भारतीय खाद्य निगम ने 32705 टन धान की खरीद की।
प्रवक्ता के अनुसार, जिला कुरूक्षेत्र 8.34 लाख टन धान आवक के साथ राज्य में अभी तक अग्रणी है। करनाल 5.87 लाख टन आवक के साथ दूसरे, कैथल 3.80 लाख टन धान आवक के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद फतेहाबाद 3.69 लाख टन, अम्बाला 3.33 लाख टन, यमुनानगर 2.54 लाख टन, सिरसा 1.13 लाख टन, जींद 1.30 लाख टन, पानीपत 1.17 लाख टन, पंचकूला 46533 टन और सोनीपत में 52116 टन धान की आवक हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में बाजरे की भी खरीद चल रही है तथा अब तक कुल 89978 टन आवक में से विभिन्न खरीद एजेन्सियों ने 840 रुपए प्रति क्विंटल, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 77376 टन बाजरे की खरीद की गई और शेष 12602 टन बाजरा व्यापारियों ने खरीदा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें