फोटो गैलरी

Hindi Newsफिरोजाबाद में चरम पर पहुँचा राजनीतिक पारा

फिरोजाबाद में चरम पर पहुँचा राजनीतिक पारा

सुहागनगरी में चुनावी जंग चरम पर पहुँच चुकी है। चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पूर्व बुधवार को सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारक यहाँ उतार दिए हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बहू डिंपल...

फिरोजाबाद में चरम पर पहुँचा राजनीतिक पारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 04 Nov 2009 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहागनगरी में चुनावी जंग चरम पर पहुँच चुकी है। चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पूर्व बुधवार को सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारक यहाँ उतार दिए हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बहू डिंपल के लिए सभाएं की तो कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के लिए सिने स्टार गोविंदा व दिग्विजय सिंह ने समर्थन जुटाया। बसपा के एसपी सिंह बघेल के लिए प्रचार करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुलायम व कांग्रेस पर प्रहार किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें