फोटो गैलरी

Hindi Newsराजधानी में खुशनुमा मौसम का सिलसिला जारी

राजधानी में खुशनुमा मौसम का सिलसिला जारी

राजधानी के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी होने से खुसनुमा मौसम का सिलसिला जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले...

राजधानी में खुशनुमा मौसम का सिलसिला जारी
एजेंसीWed, 04 Nov 2009 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी होने से खुसनुमा मौसम का सिलसिला जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजधानी में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा क्योंकि न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने और सुबह में कुहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। दीपावली के बाद मौसम में अचानक आई ठंडक से लोगों को पिछले कुछ दिनों से राहत मिली हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें