फोटो गैलरी

Hindi Newsधूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व

धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व

शहर में सोमवार को सिख धर्म के संस्थापक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा समीतियों ने प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया तथा नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिखों के साथ अन्य धर्म...

धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 02 Nov 2009 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में सोमवार को सिख धर्म के संस्थापक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा समीतियों ने प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया तथा नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिखों के साथ अन्य धर्म अनुयायी भी शामिल हुए। 

सैनिक कॉलोनी में स्थिति शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। सिख समुदायियों ने शबद गाए और प्रसादा वितरित किया। नगर कीर्तन में सिख युवकों ने गतका से अपने करतब दिखाए। सिख समुदायों द्वारा इस मौके पर कई झांकियां निकाली गईं। इसमें सिखों के गुरुओं पंच प्यारों की झांकियां भी शामिल थी। शहर में जगह-जगह छबीले और लंगर लगाए गए।

नगर कीर्तन एनएच-1 के गुरुद्वारा से निकाला गया, यहां से यह बीके चौक से होता हुआ एनएच-पांच गुरुद्वारा, मार्केट, एनएच-चार, एनएच-तीन पंहुचा। अंत में यह नगर कीर्तन एनएच-एक गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंच प्यारों की झांकी और बैंड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। पूरे शहर में जगह-जगह छबीले और लंगर लगाए गए। गुरुद्वारों को साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की गई।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शब्द तथा भजन का गायन किया। बच्चों के लिए फ्रूट-डे का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चे कई तरह के फलों के रूप में सजे नजर आए। पर्व का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। अध्यापकों ने छात्रों को फलों के महत्व के बारे में बताया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन अमरनाथ नरूला, प्रधानाचार्या डॉ.राधा नरूला, उप प्रधानाचार्या तनु नरूला, डायरेक्टर महोदय मनोज नरूला तथा अविभावक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें