फोटो गैलरी

Hindi Newsअमर सिंह फिरोजबाद सीट पर अजित से समर्थन मांगने गए

अमर सिंह फिरोजबाद सीट पर अजित से समर्थन मांगने गए

प्रतिष्ठित फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) सभी जगह से समर्थन प्राप्त करने की कोशिश कर रही है और इसी के चलते उसके महासचिव अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह से मुलाकात...

अमर सिंह फिरोजबाद सीट पर अजित से समर्थन मांगने गए
एजेंसीMon, 02 Nov 2009 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिष्ठित फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) सभी जगह से समर्थन प्राप्त करने की कोशिश कर रही है और इसी के चलते उसके महासचिव अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह से मुलाकात की।

भव्य उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा था पर बाद में अपनी परम्परागत कन्नौज लोकसभा सीट रखकर इस सीट को छोड़ दिया था। अब इस सीट पर उनकी पत्नी डिम्पल यादव चुनाव लड़ रही है जिनका कांग्रेस उम्मीदवार एवं सिने कलाकार राजबब्बर से कड़ा मुकाबला है। बसपा उम्मीदवार एस.पी बघेल ने भी इस मुकाबले को त्रिकोणात्मक बना दिया है।

अजित सिंह ने पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा नीत राजग के तहत लडा था और उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पर बाद में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली शिकस्त के मद्देनजर वह नए साथी तलासने में कोई परहेज नहीं कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें