फोटो गैलरी

Hindi News28 लड़कियां भ्रूण हत्या के चलते जन्म नहीं ले सकी

28 लड़कियां भ्रूण हत्या के चलते जन्म नहीं ले सकी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लिंगानुपात तेजी से बदल रहा है और उसके चलते गत माह जून 2009 में विभिन्न अस्पतालों में 558 बच्चों ने जन्म लिया इसमें 265 लड़कियों ने जन्म लिया जबकि 28...

28 लड़कियां भ्रूण हत्या के चलते जन्म नहीं ले सकी
एजेंसीFri, 23 Oct 2009 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लिंगानुपात तेजी से बदल रहा है और उसके चलते गत माह जून 2009 में विभिन्न अस्पतालों में 558 बच्चों ने जन्म लिया इसमें 265 लड़कियों ने जन्म लिया जबकि 28 लड़कियां भ्रूण हत्याओं के चलते जन्म नहीं ले सकी।

जिला मुख्यालय पर आज मिली सूचना के अनुसार जिले में लड़कियों के जन्म की दर तेजी से घट रही है तथा लड़कों पर लड़कियों की संख्या एक हजार पर 871 हो गई है।

सरकारी सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार गत जून माह में 293 लड़कों व 265 लड़कियां, जुलाई में 349 लड़के  270 लड़कियां, माह अगस्त में 225 लड़के  170 लड़कियां, सितम्बर में 460 लड़के व 338 लड़कियों ने जन्म लिया। आशंका है कि लड़कियों की जन्म से पूर्व ही भ्रूण हत्या कर दी गई। उल्लेखनीय है कि जन्म से पूर्व लड़कियां का भ्रूण हत्या के चलते जहां वर्ष 1991 में हजार पर 902 लड़कियों की संख्या थी अब घटकर 871 हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें