फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई

साइना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को वर्ष 2008-09 के लिए पीएसपीबी वार्षिक पुरस्कार समारोह में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी और क्रिकेटर वीरेंद्र...

साइना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई
एजेंसीThu, 22 Oct 2009 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को वर्ष 2008-09 के लिए पीएसपीबी वार्षिक पुरस्कार समारोह में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को 2007-08 के लिए यह पुरस्कार मिला।

बुधवार रात पुरस्कार समारोह में वर्ष 2007-08 और 2008-09 के पुरस्कार दिये गए, लेकिन कई स्टार पुरस्कार विजेताओं के मौजूद नहीं होने से यह कार्यक्रम फीका रहा। हालांकि आडवाणी के अलावा शतरंज खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रुति कुरियन, तृप्ति मुरूगुंडे और टेबल टेनिस खिलाड़ी सुभाजीत साहा समारोह में मौजूद थे।
     
पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा मेहता को 2007-08 का जबकि पूर्व हॉकी गोलकीपर रोमियो जेम्स को वर्ष 2008-09 का लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें