फोटो गैलरी

Hindi Newsदलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल यात्रा पर चीन का विरोध

दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल यात्रा पर चीन का विरोध

चीन ने मंगलवार को कहा कि वह दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल प्रदेश यात्रा को लेकर बहुत चिंतित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा क्षाओक्सू ने कहा कि दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल प्रदेश यात्रा का...

दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल यात्रा पर चीन का विरोध
एजेंसीTue, 20 Oct 2009 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने मंगलवार को कहा कि वह दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल प्रदेश यात्रा को लेकर बहुत चिंतित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा क्षाओक्सू ने कहा कि दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल प्रदेश यात्रा का चीन कड़ा विरोध करता है।
  
अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र के रूप में स्थापित करने के चीन के रूख का संकेत देते हुए मा ने कहा चीन की तथाकथित अरुणाचल प्रदेश पर स्थिति स्पष्ट है और हम दलाई लामा की इलाके की यात्रा का विरोध करते हैं। दलाई लामा को विघटनकारी की संज्ञा देते हुए बीजिंग उनकी निंदा करता है।
  
दूसरी ओर भारत ने कहा था कि दलाई लामा देश के किसी भी हिस्से की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। दलाई लामा की प्रदेश यात्रा का विरोध करने के कुछ समय पूर्व चीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन अक्तूबर की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर भी विरोध जताया था।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें