फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉ. सोनेलाल ने पिछड़ों में जगाया अधिकार भाव

डॉ. सोनेलाल ने पिछड़ों में जगाया अधिकार भाव

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनेलाल पटेल के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और स्वयं सेवी संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें सच्च जननेता बताया। कहा, डॉ. सोनेलाल ने पिछड़ों में...

डॉ. सोनेलाल ने पिछड़ों में जगाया अधिकार भाव
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Oct 2009 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनेलाल पटेल के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और स्वयं सेवी संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें सच्च जननेता बताया। कहा, डॉ. सोनेलाल ने पिछड़ों में अघिकार भाव जगाने का महत्वपूर्ण काम किया। किसानों और शोषितों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा शासक दल से लड़ते रहे। 

कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि डॉ. पटेल समाज के शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज उठाते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कांग्रेस की बैठक में प्रदेश संयोजक डॉ.प्रेम सिंह पहाड़ी ने कहा कि डॉ.पटेल सर्वहारा वर्ग के लोगों के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। उनके जैसा नेता पिछड़े वर्ग के लोगों को मिल पाना अब मुश्किल है।

भाजपा विधान मण्डल दल के सचेतक और विधायक उदयभान करवरिया ने डॉ. सोनेलाल के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने वाला मसीहा चला गया। इसकी कमी समाज के सभी वर्ग को खलेगी। भाजपा पदाधिकारियों ने भी डॉ.पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी डॉ.पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने डॉ. पटेल के निधन को पिछड़ा और शोषित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। एआईडीएलए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सतिराम पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें पिछड़ों के  हित की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया।

सपा कार्यालय में हुई शोक सभा में डॉ.पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वह संघर्षशील, कर्मठ और मेहनती नेता थे। इनके निधन से समाज को क्षति हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें