फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्वमंत्री सुशीला केरकेट्टा के निधन पर शोक

पूर्वमंत्री सुशीला केरकेट्टा के निधन पर शोक

झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिहार की पूर्व मंत्री सुशीला केरकेट्टा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय पूर्व...

पूर्वमंत्री सुशीला केरकेट्टा के निधन पर शोक
एजेंसीMon, 19 Oct 2009 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिहार की पूर्व मंत्री सुशीला केरकेट्टा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह ने केरकेट्टा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ के रुप में झारखंड के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता सदैव याद रखेगी। 
 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि केरकेट्टा ने अपने राजनीतिक जीवनकाल में जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। पूर्व केन्द्रीयमंत्री रीता वर्मा ने कहा कि शिक्षाविद के रुप में केरकेट्टा के योगदान को शिक्षा जगत में याद किया जाता रहेगा।


असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्णा प्रधान ने कहा कि केरकेट्टा जीवन पर्यत्न गरीबों के उत्थान के लिए काम करती रही। उनके निधन से जो जगह खाली हुई है उसकी भरपाई संभव नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी केराष्ट्रीय सचिव बीरेन्द्र प्रधान ने केरकेट्टा को एक कुशल प्रशासक और एक सफल शिक्षाविद करार देते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री रुप में उनके कार्यों को झारखंड की जनता सदैव याद रखेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें