फोटो गैलरी

Hindi Newsवृद्ध दम्पति की हत्या में पुत्र और पुत्रवधू गिरफ्तार

वृद्ध दम्पति की हत्या में पुत्र और पुत्रवधू गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पुलिस ने एक वृद्ध दम्पति की हत्या में संलिप्त एक पुत्र और उसकी पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हरबीर ने अपने पिता धीरी सिंह एवं मां उसेमिया देवी की...

वृद्ध दम्पति की हत्या में पुत्र और पुत्रवधू गिरफ्तार
एजेंसीSun, 18 Oct 2009 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पुलिस ने एक वृद्ध दम्पति की हत्या में संलिप्त एक पुत्र और उसकी पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हरबीर ने अपने पिता धीरी सिंह एवं मां उसेमिया देवी की अपनी पत्नी सुमन की मदद से पिछले महीने हत्या कर उनकी लाशों को खेत में दबा दिया था।

पुलिस ने रविवार को वृद्ध दम्पति के शव ताजगंज क्षेत्र के गांव गढीनवलिया से बरामद किया। वृद्ध दम्पति पिछले 20 सितम्बर से ही लापता थे। हत्या का कारण सम्पत्ति विवाद बताया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें