फोटो गैलरी

Hindi Newsसुरक्षा परिषद के पांच नए सदस्य राष्ट्र चुने गए

सुरक्षा परिषद के पांच नए सदस्य राष्ट्र चुने गए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जनवरी में पांच नए सदस्य शामिल होंगे। इनमें क्षेत्रीय महाशक्तियों के तौर पर नाइजीरिया और ब्राजील, युद्धग्रस्त रह चुके बोस्निया और लेबनान एवं राजनीतिक तौर पर...

सुरक्षा परिषद के पांच नए सदस्य राष्ट्र चुने गए
एजेंसीFri, 16 Oct 2009 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जनवरी में पांच नए सदस्य शामिल होंगे। इनमें क्षेत्रीय महाशक्तियों के तौर पर नाइजीरिया और ब्राजील, युद्धग्रस्त रह चुके बोस्निया और लेबनान एवं राजनीतिक तौर पर समस्याग्रस्त अफ्रीकी राष्ट्र गैबन हैं।

महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली अंग में दो साल के कार्यकाल के लिए गुरुवार को पांच देशों का चयन किया। पहले हुए अधिकतर सुरक्षा परिषद चुनावों से अलग इस साल किसी सीट पर प्रतिस्पर्धा नहीं रही। नतीजतन क्षेत्रीय समूहों द्वारा नामित पांच देशों ने आसानी से सदस्यता हासिल कर ली।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के राजदूत जॉन सेवर्स ने मतदान के बाद कहा, यह और अधिक मजबूत सुरक्षा परिषद बनने जा रही है, मेरे विचार से अगले साल। उन्होंने कहा, हमारे पास दो बड़े राष्ट्र ब्राजील और नाइजीरिया हैं, जो क्षेत्रीय महाशक्ति का दर्जा रखते हैं। हमारे पास दो देश लेबनान और बोस्निया भी हैं जो संघर्षग्रस्त रहे हैं और सुरक्षा परिषद में अपने राष्ट्रीय अनुभवों को साझा कर सकते हैं।

सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय समूहों का प्रतिनिधित्व कर रहे 10 अस्थायी सदस्य दो साल के कार्यकाल के लिए होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें