फोटो गैलरी

Hindi Newsनाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

सरसों का साग तोड़ने के बहाने ट्यूबवैल के कोठरे में बुलाकर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।...

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Oct 2009 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सरसों का साग तोड़ने के बहाने ट्यूबवैल के कोठरे में बुलाकर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना एक सप्ताह पहले गांव बुखारपुर में हुई।


गांव बुखारपुर की एक महिला 8 अक्तूबर को अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को सरसों का साग तोड़ने के बहाने खेतों में ले गई। महिला ने खेतों में लगे ट्यूबवैल के कोठरे में गांव के दो युवकों को पहले से बिठा रखा था। महिला लड़की की रिश्ते में भाभी लगती है। इस कारण लड़की उसके साथ खेतों में चली गई। वहां उसने लड़की को कोठरा देखने के बहाने अंदर भेज दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। वहां मौजूद दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाहर निकलते वक्त दोनों ने लड़की को घटना के बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लड़की ने सात दिन बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उसके पिता ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें