फोटो गैलरी

Hindi Newsजाली नोटों के साथ एक महिला सहित दस धरे गए

जाली नोटों के साथ एक महिला सहित दस धरे गए

नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला सहित 10 लोगों को 48 हजार एपये से अधिक के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जे रवीन्द्र...

जाली नोटों के साथ एक महिला सहित दस धरे गए
एजेंसीThu, 15 Oct 2009 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला सहित 10 लोगों को 48 हजार एपये से अधिक के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जे रवीन्द्र गौड़ ने गुरुवार को बताया कि रेहरा बाजार में जाली नोटों का गिरोह चलने की सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और 48,300 रुपए के जाली नोटों की बरामदगी के बाद एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास एक मारूति कार, सात मोबाइल सेट और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है और उनका गिरोह नेपाल के किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें