फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादी दंपति गिरफ्तार, महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं

माओवादी दंपति गिरफ्तार, महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं

झारखंड और बिहार में नक्सली हिंसा की घटनाओं को बढ़ावा देने में कथित तौर पर शामिल आंध्र प्रदेश के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज काम्बोज ने बताया कि कषि वैज्ञानिक सह माओवादी...

माओवादी दंपति गिरफ्तार, महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं
एजेंसीThu, 15 Oct 2009 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड और बिहार में नक्सली हिंसा की घटनाओं को बढ़ावा देने में कथित तौर पर शामिल आंध्र प्रदेश के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पंकज काम्बोज ने बताया कि कषि वैज्ञानिक सह माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य रवि शर्मा और उनकी पत्नी बी अनुराधा को गत दस अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने दावा किया कि ये दोनों झारखंड और बिहार में माओवादी संगठन चलाते हैं। काम्बोज ने कल यहां बताया,  रवि शर्मा उर्फ अर्जुन उर्फ महेश उर्फ अशोक और उनकी पत्नी बी अनुराधा उर्फ रंजीता 1999 से झरखंड और बिहार में माओवादी संगठन चला रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा,  इन दोनों राज्यों में नक्सली हिंसा में अचानक बढ़ोतरी होने के लिए ये दोनों जिम्मेदार हैं। इनकी गिरफ्तारी से नक्सली आंदोलन को झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि दंपति के पास से जब्त लैपटॉप से माओवादियों की रणनीति का पता चला है।

उनके पास से बरामद डायरियों और चिठिठयों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। काम्बोज ने बताया कि पुलिस ने इनसे एक विदेशनिर्मित नौ एमएम पिस्तौल और गोलियां की बरामद की हैं। झरखंड और बिहार में माओवादी अभियान और उसकी रणनीति संबंधी काजगात भी पुलिस ने उनके पास से बरामद किये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें