फोटो गैलरी

Hindi Newsअकुशल चीनी कर्मचारियों को वीजा नहीं: चिदंबरम

अकुशल चीनी कर्मचारियों को वीजा नहीं: चिदंबरम

गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि भारत ने चीन के सामने स्पष्ट कर दिया है कि वह साम्यवादी देश के उच्च कुशलता वाले कर्मचारियों को बिजनेस वीजा देने के बजाय केवल रोजगार वीजा ही देगा। चिदंबरम ने...

अकुशल चीनी कर्मचारियों को वीजा नहीं: चिदंबरम
एजेंसीWed, 14 Oct 2009 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि भारत ने चीन के सामने स्पष्ट कर दिया है कि वह साम्यवादी देश के उच्च कुशलता वाले कर्मचारियों को बिजनेस वीजा देने के बजाय केवल रोजगार वीजा ही देगा।

चिदंबरम ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि चीनी कर्मचारी केवल रोजगार वीजा पर ही भारत आ सकते हैं। उन्हें अब बिजनेस वीजा नहीं दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा हम केवल उच्च कुशलता वाले कर्मचारियों को ही रोजगार वीजा देंगे। यह नीति केवल चीनी कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि अन्य देशों के कर्मचारियों पर भी लागू होगी। हम अकुशल और अर्धकुशल कर्मचारियों को कोई वीजा नहीं देंगे क्योंकि भारत में उनकी बहुतायत है।

चिदंबरम, बीजिंग द्वारा जम्मू कश्मीर और अरूणाचल प्रदेश के नागरिकों को पासपोर्ट के बजाय सादे कागज पर वीजा जारी किए जाने से उठे विवाद के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें