फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों के उत्पात पर राबड़ी ने चिंता व्यक्त की

माओवादियों के उत्पात पर राबड़ी ने चिंता व्यक्त की

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती राबडी देवी ने राज्य में माओवादियों के उत्पात पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से इनसे मुकाबले के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन आधुनिक हथियार...

माओवादियों के उत्पात पर राबड़ी ने चिंता व्यक्त की
एजेंसीTue, 13 Oct 2009 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती राबडी देवी ने राज्य में माओवादियों के उत्पात पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से इनसे मुकाबले के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन आधुनिक हथियार तथा उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण दिए जाने की मांग की है।
 
राबड़ी देवी ने कहा कि माओवादियों ने 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था और इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तोड़फोड और आगजनी की घटनाएं की गई। उन्होंने कहा कि यह सारी घटनाएं निंदनीय है तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए। प्रजातंत्र में हिंसा तथा प्रतिहिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से भटके तथा हिंसा का रास्ता अपनाए माओवादियों को बातचीत के रास्ते समस्याओं का निदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य के 37 में से 31 जिलें माओवादियों के प्रभाव में है। उन्होंने कहा कि देश के 200 से अधिक जिल रेड कोरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में हैं और माओवादी समस्या आज आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
 
राबडी देवी ने कहा कि यह समस्या बुनियादी तौर पर मात्र विधि व्यवस्था की नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खराब शासन एवं विलंब से मिलने वाला न्याय लोगों को हिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। राज्य में ठप पड़े विकास के कार्यक्रम लचर कानून व्यवस्था अव्यवस्थित तथा टूटे मनोबल वाला पुलिस तंत्र और राज्य में माओवादियों के बढ़ते प्रभाव इसके प्रमुख कारण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें