वेस्ट यूपी में छह लोगों की हत्या से सनसनी
सोमवार का दिन वेस्ट यूपी के लोगों पर भारी गुजरा। अलग-अलग जिलों में छह लोगों की हत्या कर दी गई। चार का कत्ल तो अपनों ने ही किया जबकि एक गैंगवार में मारा गया। वहीं एक किसान को लूटपाट के बाद मौत के घाट...
सोमवार का दिन वेस्ट यूपी के लोगों पर भारी गुजरा। अलग-अलग जिलों में छह लोगों की हत्या कर दी गई। चार का कत्ल तो अपनों ने ही किया जबकि एक गैंगवार में मारा गया। वहीं एक किसान को लूटपाट के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। पहली घटना बिजनौर जिले में हुई।
यहां थाना शिवालाकलां के ग्राम मझोला बिल्लौच निवासी अमर सिंह (35 साल) व उसके रिश्तेदार चंद्रे की मौसेरे भाई पतराम सिंह, महेंद्र, उमेश, बब्लू, मनोज सहित नौ लोगों ने मिलकर गोली मारकर पर हत्या कर दी। सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में घाना निवासी इस्लाम (50) की पारिवारिक रंजिश में रविवार रात करीब डेढ़ बजे सोते समय गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। सहारनपुर के ही बेहट गांव में एक युवक अनिल की गोली पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बागपत में कुख्यात अपराधी अजित दाहा के साथी पराग की आपसी गैंगवार में हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर तीन बजे पराग बाइक से असारा मार्ग से जा रहा था तभी कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं मेरठ के सरधना इलाके में हर्रा निवासी अब्बास की उस समय हत्या कर दी गई जब वह बीवी के जेवरात गिरवी रखकर लौट रहा था। बदमाशों ने उससे 35 हजार रुपये भी लूट लिये।