फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में मतदान की तैयारियां पूरी

हरियाणा में मतदान की तैयारियां पूरी

हरियाणा विधानसभा की सभी नब्बे सीटों पर कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं...

हरियाणा में मतदान की तैयारियां पूरी
एजेंसीMon, 12 Oct 2009 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा की सभी नब्बे सीटों पर कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई सहित कुल 1222 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मंगलवार को राज्य के एक करोड़ 31लाख 13 हजार 011मतदाता करेंगे। कुल मतदाताओं में से 59लाख 35 हजार 711महिला मतदाता हैं और पुरूष मतदाताओं की संख्या 70 लाख 89 हजार 344 है।

 राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार राज्य में मतदान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कराने के लिए कुल 13 हजार 524 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जहां मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से कराया जाएगा। प्रदेश में 2517 संवेदनशील तथा 2262 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं।

 इन चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना,पूर्व क्रिकेटर योगराज, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रणवीर महेन्द्रा, वित्तमंत्री बीरेन्द्र सिंह, किरण चौधरी, मोहिंदर चट्ठा, कैप्टन अजय सिंह, श्री भजनलाल की पत्नी जसमां देवी तथा उनके पुत्र भारतीय जनता पार्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, कई मंत्री विधायक इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) महासचिव अजय सिहं चौटाला, उनके परिवार के कई सदस्य पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय छोंकर सहित कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें