फोटो गैलरी

Hindi Newsइप्का सिक्किम में लगाएगी नई दवा फैक्ट्री

इप्का सिक्किम में लगाएगी नई दवा फैक्ट्री

फार्मा कंपनी इप्का सिक्किम में 60 करोड़ रुपए के निवेश से नई फामुर्लेशन इकाई लगाएगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इप्का के उपाध्यक्ष (रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय कारोबार विकास) मुरली शर्मा...

इप्का सिक्किम में लगाएगी नई दवा फैक्ट्री
एजेंसीMon, 12 Oct 2009 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

फार्मा कंपनी इप्का सिक्किम में 60 करोड़ रुपए के निवेश से नई फामुर्लेशन इकाई लगाएगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इप्का के उपाध्यक्ष (रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय कारोबार विकास) मुरली शर्मा ने कहा है कि हम जल्दी ही सिक्किम में अपना नया फार्मुलेशन कारखना लगाने जा रहे हैं जो 2010 के अंत तक तैयार हो जाएगा। कंपनी वहां जमीन ले चुकी है।

इप्का की छह फामुर्लेशन इकाइयां और तीन एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रेडियंट (एपीआई) इकायां हैं। इनमें एक इकाई रतलाम (मध्य प्रदेश) में है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग से मान्यता प्राप्त है। रतलाम इकाई में प्रति वर्ष आठ अरब टैबलेट तैयार करने की क्षमता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें