फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में नौ प्रदेशाध्यक्षों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

हरियाणा में नौ प्रदेशाध्यक्षों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

हरियाणा में विधानसभा चुनावी महाभारत में उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के महारथियों में नौ प्रदेशाध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। इन प्रदेशाध्यक्षों में कांग्रेस के फूल चंद मुलाना, प्रदेश...

हरियाणा में नौ प्रदेशाध्यक्षों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
एजेंसीSun, 11 Oct 2009 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में विधानसभा चुनावी महाभारत में उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के महारथियों में नौ प्रदेशाध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।

इन प्रदेशाध्यक्षों में कांग्रेस के फूल चंद मुलाना, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमिता सिंह, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय छोक्कर, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, हजकां प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश कम्बोज, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और निवर्तमान विधायक फूल चंद मुलाना राज्य की मुलानासु विधानसभा सीट से फिर से अपना आजमा रहे हैं। उनके सामने बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती हैं। राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी इनेलो ने पूर्व मंत्री रिसाल सिंह के पुत्र राजबीर सिंह को चुनाव में उतारा है जो मुलाना और भारती के लिए खासी चिंता का कारण बने हुए हैं।

उधर, बिना किसी गठबंधन के इस बार चुनाव में उतरी भाजपा ने मांगेराम पंजैल और हजकां ने अमरनाथ बग्गन को इस सीट से चुनाव में उतारा है। ये दोनों भी उलटफेर करने उम्मीद में चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें