फोटो गैलरी

Hindi Newsअर्न्तराष्ट्रीय सीमावर्ती राज्यों में विशेष पहचान नम्बर बहुत उपयोग

अर्न्तराष्ट्रीय सीमावर्ती राज्यों में विशेष पहचान नम्बर बहुत उपयोग

मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का मानना है कि अर्न्तराष्ट्रीय सीमा से लगते राज्यों के लिए विशेष पहचान नम्बर योजना बहुत उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री से यूनीक आईडेंटिफिकेशन आथरिटी आफ इंडिया के...

अर्न्तराष्ट्रीय सीमावर्ती राज्यों में विशेष पहचान नम्बर बहुत उपयोग
एजेंसीSun, 11 Oct 2009 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का मानना है कि अर्न्तराष्ट्रीय सीमा से लगते राज्यों के लिए विशेष पहचान नम्बर योजना बहुत उपयोगी साबित होगी।

मुख्यमंत्री से यूनीक आईडेंटिफिकेशन आथरिटी आफ इंडिया के प्रमुख केन्द्रीय केबीनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) नन्दन निलेकनी ने मुलाकात कर विशेष पहचान पत्र योजना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की लगभग ढाई सौ किमी सीमा अर्न्तराष्ट्रीय सीमा में पड़ती है। यह विशेष पहचान नम्बर डुप्लीकेसी और सुरक्षा के परिपेक्ष्य में उपयोगी सिद्ध होगा तथा नागरिकों की पहचान तुरन्त सत्यापित करने के लिए एक प्रबल माध्यम होगा।

उन्होंने कहा कि इससे गरीबो को सीधा लाभ मिलेगा और प्रदेश के अन्तिम छोर के व्यक्ति की आसानी से पहचान कर पात्र लोगों को सेवाएं देने में आसानी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें