फोटो गैलरी

Hindi News टेप से की गई है छेड़छाड़ : वरुण गांधी

टेप से की गई है छेड़छाड़ : वरुण गांधी

भड़काऊ भाषण को लेकर उठे विवाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी वरुण गांधी ने खुद को निदर्ोष बताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि यह विपक्ष की उनके खिलाफ रची गई साजिश है। गांधी को इस मामले...

 टेप से की गई है छेड़छाड़ : वरुण गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भड़काऊ भाषण को लेकर उठे विवाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी वरुण गांधी ने खुद को निदर्ोष बताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि यह विपक्ष की उनके खिलाफ रची गई साजिश है। गांधी को इस मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस दिया था। उन्होंने बताया कि समाचार चैनल उनके भाषण के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे दिखा रहे हैं। इस मसले पर उन्होंने कुछ और कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्दी ही नई दिल्ली में मीडिया के आगे अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करेंगे। गांधी पीलीभीत से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी आंवला सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच जिला प्रशासन इस मामले में अपनी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक चुनाव आयोग को भेजेगा। इसके पूर्व इस मामले में चुनाव आयोग ने वरुण को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। गांधी ने प्रशासन को अपना जवाब पहले ही सौंप चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें