फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वाइन फ्लू के 39 मरीजों की पुष्टि

स्वाइन फ्लू के 39 मरीजों की पुष्टि

राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आना जारी है। शनिवार को स्वाइन फ्लू के 39 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। दिल्ली में...

स्वाइन फ्लू के 39 मरीजों की पुष्टि
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Oct 2009 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आना जारी है। शनिवार को स्वाइन फ्लू के 39 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अवकाश होने के कारण दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं प्रदान की गई है।  अधिकारिक तौर पर केवल इतना बताया गया है कि स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट नहीं आई है।

लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय सूत्रों के मुताबिक देश भर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के 122 नए मरीजों की पुष्टि की गई है और अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11778 हो गई है। शनिवार को देश में दो मरीजों की मौत हो गई है जिससे इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 385 हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें