फोटो गैलरी

Hindi News श्रीलंका में स्थिति खतरनाक : ईयू अधिकारी

श्रीलंका में स्थिति खतरनाक : ईयू अधिकारी

यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि श्रीलंका की स्थिति बेहद ‘चिंताजनक और खतरनाक’ बनी हुई है। ईयू एशिया न्यूज ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के आयुक्त बेनिटा फेरेरो वाल्डनर के...

 श्रीलंका में स्थिति खतरनाक : ईयू अधिकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि श्रीलंका की स्थिति बेहद ‘चिंताजनक और खतरनाक’ बनी हुई है। ईयू एशिया न्यूज ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के आयुक्त बेनिटा फेरेरो वाल्डनर के हवाले से मंगलावर को इस संबंध में जानकारी दी। वाल्डनर ने कहा कि श्रीलंका के युद्धग्रस्त उत्तरी इलाके में लगभग 170,000 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार और तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) दोनों ने ही ईयू की संघर्ष विराम की अपील स्वीकार नहीं की। दूसरी ओर श्रीलंका की मौजूदा स्थिति के विरोध में ब्रसेल्स में लगभग 5,000 तमिलों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी श्रीलंकाई सेना का विरोध कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें