फोटो गैलरी

Hindi Newsलो फ्लोर बस देख मन की शंका हुई दूर

लो फ्लोर बस देख मन की शंका हुई दूर

पंचतारा अशोका होटल से लो फ्लोर बस में सवार होकर प्रतिनिधिमंडल विवेक विहार स्थित यमुना क्रीडा स्थल का जायजा लेने पहुंचा। करीब एक घंटे तक प्रतिनिधि यहां ठहरे। उनके आने से पहले लोगों का इस बात का डर सता...

लो फ्लोर बस देख मन की शंका हुई दूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Oct 2009 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पंचतारा अशोका होटल से लो फ्लोर बस में सवार होकर प्रतिनिधिमंडल विवेक विहार स्थित यमुना क्रीडा स्थल का जायजा लेने पहुंचा। करीब एक घंटे तक प्रतिनिधि यहां ठहरे। उनके आने से पहले लोगों का इस बात का डर सता रहा था कि प्रतिनिधिमंडल पूरे लाव लश्कर के साथ आएंगे जिसकी वजह से आस पास यातायात जाम की समस्या बन सकती है। लेकिन जब लोगों ने उन्हें लो फ्लोर में देखा तो जाम को लेकर उनकी मन की सभी शंका दूर हो गई।

प्रतिनिधिमंडल के आने की जानकारी मिलने पर यमुना क्रीडा स्थल गेट एक से लेकर चार तक पर सुबह पांच बजे से ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पूर्वी जिला पुलिस के जवान चौकस थे। क्रीडा स्थल में व्यायाम के लिए प्रतिदिन आने वाले लोगों को न आने की चेतावनी दे दी गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से इंजीनियर, ठेकेदार तथा मजदूरों की सघन तलाशी ली जा रही थी।

सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर लाल रंग की दो लो फ्लोर बस जिस पर दिल्ली 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स ग्रुप बी लिखा था गेट नंबर एक पर पहुंची। इनमें से बस नंबर डीएल 1पी सी 7003 में प्रतिनिधि सवार थे। इनकी संख्या करीब 15 थी। इनके पीछे डाक्टर बीएसए अस्पताल की एम्बूलेंस थी जिसमें दो डाक्टर सवार थे। करीब आधा घंटे की बैठक के बाद प्रतिनिधि मंडल गेट नंबर चार पहुंचे और वहां से क्रीडा स्थल में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेना शुरु किया।

जायजा लेते हुए प्रतिनिधि गेट नंबर दो की तरफ निकले और दस बजे वहां से चले गए। इस बीच चंद समय के लिए वाहनों को रोक दिया गया। कार सवार पुनीत सपरा ने कहा कि घर से निकलते समय उसके मन में भय था कि यमुना क्रीडा स्थल के आस पास जाम मिलेगा लेकिन प्रतिनिधिमंडल को लो फ्लोर बस में देख कर उसके मन की शंका दूर हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें