फोटो गैलरी

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में पतियों की जगह पत्नियां

हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में पतियों की जगह पत्नियां

हिमाचल प्रदेश में रोहरू और जावली विधानसभा सीट से इस्तीफा देने वाले विधायकों की पत्नियां आगामी सात नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अपने पतियों का स्थान लेने की तैयारी कर रही हैं। शिमला जिले की रोहरू...

हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में पतियों की जगह पत्नियां
एजेंसीFri, 09 Oct 2009 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में रोहरू और जावली विधानसभा सीट से इस्तीफा देने वाले विधायकों की पत्नियां आगामी सात नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अपने पतियों का स्थान लेने की तैयारी कर रही हैं। शिमला जिले की रोहरू सीट से इस्तीफा देने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को इस सीट से कांग्रेस टिकट का दावेदार बनाया है।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद सिंह ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। वहीं दूसरी ओर कांगड़ा जिले की जावली विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे राजन सुशांत ने कांगड़ा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट को खाली कर दिया, जहां से वह अपनी पत्नी सुधा सुशांत को विधानसभा चुनाव में उतराने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र रोहरू विधानसभा सीट से लगातार सात बार चुनाव जीत चुके हैं।

उनकी पत्नी प्रतिभा के अलावा पार्टी की प्रखंड इकाई के अध्यक्ष महिंदर रावत और पंचायत समिति के सदस्य मनजीत ठाकुर भी टिकट के दावेदार हैं। जहां तक जावली सीट से राजन सुशांत के पुराने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया, नछार सिंह और पवन धीमान समेत कई नेता उम्मीदवारी की दौड़ में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें