फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी बजट घाटा 1,400 अरब डालर

अमेरिकी बजट घाटा 1,400 अरब डालर

अमेरिकी सरकार का बजटीय घाटा वित्त वर्ष 2009 में बढ़कर 1,400 अरब डालर हो हो गया है। बडे़ पैमाने पर व्यय और राजस्व में कमी के कारण घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बजट घाटे का यह आंकड़ा द्वितीय विश्व...

अमेरिकी बजट घाटा 1,400 अरब डालर
एजेंसीFri, 09 Oct 2009 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी सरकार का बजटीय घाटा वित्त वर्ष 2009 में बढ़कर 1,400 अरब डालर हो हो गया है। बडे़ पैमाने पर व्यय और राजस्व में कमी के कारण घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बजट घाटे का यह आंकड़ा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतना ही नहीं यह घटा सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] का 9.9 फीसदी है। कांग्रेस बजट कार्यालय के अनुसार 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान बजट घाटा 1,400 अरब डालर रहा। वित्त वर्ष 2008 के घाटे के मुकाबले यह 950 अरब डालर ज्यादा है।

इससे पहले, वित्त वर्ष 2009 के लिए बजट घाटा 1,600 अरब डालर रहने का अनुमान जताया गया था। सरकार के राजस्व में कमी और व्यय में वृद्धि के कारण घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें