फोटो गैलरी

Hindi Newsसिख समुदाय की मदद लेगा ओबामा प्रशासन

सिख समुदाय की मदद लेगा ओबामा प्रशासन

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देश की विशेष समस्याओं को सुलझाने में मदद के लिए सिख समेत अन्य सभी समुदायों का साथ लेने को इच्छुक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के धार्मिक संपर्क अधिकारी...

सिख समुदाय की मदद लेगा ओबामा प्रशासन
एजेंसीFri, 09 Oct 2009 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देश की विशेष समस्याओं को सुलझाने में मदद के लिए सिख समेत अन्य सभी समुदायों का साथ लेने को इच्छुक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के धार्मिक संपर्क अधिकारी पॉल मोन्टेरियो ने कहा कि ओबामा का उद्देश्य है कि प्रशासन में सभी समुदायों की भागीदारी हो।

उन्होंने कहा कि हम सभी समुदायों को समान स्तर पर व्हाइट हाउस में शामिल करना चाहते हैं। हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सिख समुदाय ओबामा प्रशासन में पूरी तरह से शामिल हो। मोन्टेरियो गुरू गोविंद सिंह प्रतिष्ठान (जीजीएसएफ) द्वारा बनाए गए गुरूद्वारे की चौथी वर्षगाठ पर सिख समुदाय को बधाई दी।

मोन्टेरियो ने कहा कि हम इस संबंध को व्यवस्था का रूप देना चाहते हैं। इससे जब हम सत्ता से चले जाएंगे तब भी आपको पता रहेगा कि सरकार में किससे संपर्क करना है। व्हाइट हाउस में हमारा काम संबंधों को मजबूत करना है। हम जानते हैं कि अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सबसे पहले सिखों को निशाना बनाया गया। हम हवाई अड्डों और सैन्य सेवाओं में आ रही समस्याओं से भी परिचित हैं। हम आपकी समस्याएं सुनते रहेंगे। हम चाहते हैं सिख समुदाय प्रशासन से जुड़ा रहे जिससे आपकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।


जीजीएसएफ के कार्यकारी निदेशक डॉ. रजवंत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय ओबामा प्रशासन के इस सकारात्मक उत्तर से काफी अच्छा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय इस चुनौतीपुर्ण समय में ओबामा प्रशासन के साथ समान रूप से काम करने का इच्छुक है। इस अवसर पर जीजीएसएफ के अध्यक्ष सरबजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि वर्ष 2005 में इस गुरूद्वारे की स्थापना की गई थी, तभी से यह सफेद ईटों से बनी इमारत सिख गतिविधियों का केंद्र बिन्दू बन गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें