फोटो गैलरी

Hindi News कॉलेजकर्मी आज करंगे राजभवन मार्च

कॉलेजकर्मी आज करंगे राजभवन मार्च

पांचवें और छठे वेतनमान की मांग को लेकर राज्य की चारों यूनिवर्सिटी के कॉलेजकर्मी 18 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए राजधानी में धरना-प्रदर्शन करंगे। इससे पहले कर्मचारी रांची वीमेंस कॉलेज से...

 कॉलेजकर्मी आज करंगे राजभवन मार्च
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पांचवें और छठे वेतनमान की मांग को लेकर राज्य की चारों यूनिवर्सिटी के कॉलेजकर्मी 18 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए राजधानी में धरना-प्रदर्शन करंगे। इससे पहले कर्मचारी रांची वीमेंस कॉलेज से पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन मार्च करंगे। राजभवन पहुंच कर कर्मचारी धरना देंगे और प्रदर्शन करंगे। राज्यभर के कर्मचारियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। झारखंड राज्य विवि और महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ और झारखंड विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति ने राज्य के सभी कॉलेजकर्मियों को दिन के 11 बजे रांची वीमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक पहुंचने को कहा है।ड्ढr मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ शैलेश सिन्हा करंगे। समिति के महामंत्री कन्हैया मिश्र के अनुसार इसमें पूर राज्य से हाारों कॉलेजकर्मी भाग लेंगे। 17 मार्च को आंदोलन को लेकर बैठक हुई। इसमें चंद्रभूषण श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, विश्वंभर यादव, सुदर्शन पांडेय, अवधेश कुमार, शिवजी तिवारी, ललन झा और रमेश सिंह शामिल थे।ड्ढr परीक्षा बाधित नहीं करंगेड्ढr कॉलेजकर्मियों के दोनों महासंघों की संयुक्त समन्वय समिति ने कहा है कि 18 मार्च को कॉलेजकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, लेकिन इंटर की चल रही परीक्षा को बाधित नहीं करंगे। समिति के महासचिव कन्हैया मिश्र ने कहा कि जिन कॉलेजकर्मियों की परीक्षा डय़ूटी है, वे छात्र हित में अपने काम पर रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें