फोटो गैलरी

Hindi Newsसतीश कौशिक की फिल्म टोक्यो में

सतीश कौशिक की फिल्म टोक्यो में

मशहूर निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म ‘रोड, मूवी’ टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। फिल्म में सतीश ने अभिनय भी किया है। सतीश ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि...

सतीश कौशिक की फिल्म टोक्यो में
एजेंसीThu, 08 Oct 2009 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म ‘रोड, मूवी’ टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। फिल्म में सतीश ने अभिनय भी किया है।

सतीश ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनकी फिल्म टोक्यो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी हालांकि वह समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे।

सतीश ने कहा, ‘‘टोक्यो फिल्म महोत्सव में फिल्म का प्रदर्शित होना हमारे लिए गर्व की बात है।’’ फिल्म में सतीश ने एक पथिक का किरदार निभाया है।

फिल्म का निर्देशन देव बंगाल ने किया है। देव इससे पहले ‘इंगलिश अगस्त’ का निर्देशन किया था, जिसे आलोचकों ने खूब सराहा था।

टोक्यो फिल्म महोत्सव की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। फिल्म ‘रोड, मूवी’ को 21 अक्टूबर को दिखाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें